सतना, अंबिका केसरी। बकरियां चोरी होने से नाराज ग्रामीण ने रामपुर बघेलान-अमरपाटन मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ कई यात्री बसें और छोटे वाहन फंसे रहे। मामला जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के बीदा गांव का है। यहां रहने वाले यादव की दो बकरियां 3-4 मई की दरमियानी रात चोरी हो गई थी। उसने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी थी लेकिन दो दिन तक कार्यवाही नहीं होने पर मुन्ना यादव ने नाराज हो कर ग्रामीणों के साथ सड़क पर बाड़ी बंदी कर यातायात जाम कर दिया।
इस दौरान कई यात्री बस, चार पहिया और दोपहिया वाहन सड़क के दोनों तरफ फंसे रहे। इस मामले में गांव के अन्य लोगों का भी साथ मुन्ना को मिला हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं थे। काफी जद्दोजहद के बाद लगभग 2 घंटे की समझाइश और मामले पर जल्द कार्यवाही के आश्वासन के बाद पीड़ित एवं ग्रामीण मान गए और यातायात बहाल हो सका। पीड़ित मुन्ना यादव ने बताया कि 3 अप्रैल को रात 2 बजे एक 108 एंबुलेंस घर के सामने से गुजरी और थोड़ा आगे जा कर वापस लौटी। मुन्ना के घर के बगल झोपड़ी में बंधी 4 बकरियों में से दो बदमाश 3 बकरियां चुरा कर एंबुलेंस में लादने लगे तभी आहट मिलने पर मुन्ना जाग गया। शोर होने पर आस पड़ोस के अन्य ग्रामीण भी घरों से बाहर आ गए।
एंबुलेंस के पास पहुंचने पर बदमाशों ने मुन्ना को चाकू दिखाया बावजूद इसके वह एंबुलेंस तक पहुंच बकरियों को छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाश 2 बकरियां लाद कर गेट बंद किए और भाग गए। गेट बंद करने के दौरान मुन्ना एक बकरी बदमाशों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहा लेकिन उसके हांथ में चोट भी लग गई। दूसरे दिन थाने में जा कर घटना लिखित शिकायत दी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। रामपुर बघेलान से अमरपाटन को जाने वाले इस ग्रामीण रास्ते पर जाम के कारण अन्य वाहनों के अलावा कई बस भी फंसी रही। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों और महिला यात्रियों का बुरा हाल था।

