छतरपुर में प्रशासनिक फेरबदल, देखिए किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी मिली?

Advertisement
छतरपुर (सुबोध त्रिपाठी)। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण अनुभागों की कमान बदली गई है। इस बदलाव में प्रशांत अग्रवाल को छतरपुर अनुभाग का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है, जो अब जिला मुख्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रशासनिक सर्जरी के तहत राजनगर अनुभाग की कमान विशा माधवानी को सौंपी गई है। उन्हें राजनगर का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं, अब तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे एसडीएम अखिल राठौर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में अटैच किया गया है। कलेक्टर जैसवाल द्वारा किए गए इस फेरबदल को आगामी समय में प्रशासनिक कसावट और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के तत्काल बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन प्रभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



