पलेरा, सोनू विश्वकर्मा। जिले के बम्हौरीकलां थाना पुलिस पर वाहन चेकिंग के दौरान चालान के नाम पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।


वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि चेकिंग अभियान के दौरान नियमों के पालन के बजाय चालकों से पैसे लेकर कार्रवाई से बचाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


मामले को लेकर आमजन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो की जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।। जानकारी के अनुसार एक साल पहले अच्छी कानून व्यवस्था के नाम पर मुख्यमंत्री बमोरी कला थाने को कर चुके हैं सम्मानित