Tuesday, March 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशआखिर कैसे डूबी अमेजन नदी में दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की दो नावें...?

आखिर कैसे डूबी अमेजन नदी में दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की दो नावें...?

Post Media
News Logo
PeptechTime
2 दिसंबर 2025, 09:33 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

लीमा, 02 दिसंबर (हि.स.)। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में अमेजन नदी के पास सोमवार को अचानक भूस्खलन होने दो नावें आपस में टकराने के बाद डूब गईं। इस हादसे में कम से कम तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा नदी के तटीय उकायाली क्षेत्र में हुआ।

ग्राउंड न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका से संचालित एक समाचार एजेंसी ने कहा कि पेरू के पुलिस विभाग ने इसकी पुष्टि की है। इन दो यात्री नावों में चिकित्सक और कई आदिवासी परिवार सवार थे। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग लापता हैं। पेरू के राष्ट्रीय आपात केंद्र ने कहा कि राहत और बचाव अभियान में हेलिकॉप्टर को शामिल किया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)