Saturday, March 7, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर में मंदिर के सामने युवक ने की खुदकुशी, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

छतरपुर में मंदिर के सामने युवक ने की खुदकुशी, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

Post Media
News Logo
PeptechTime
7 मार्च 2026, 03:31 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध बड़ी बगराजन माता मंदिर के सामने एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रतापपुर विला के निवासी भानु अहिरवार के रूप में हुई है। युवक का शव मंदिर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।


हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के समय और स्थान को देखते हुए मामला संदेह के घेरे में माना जा रहा है। परिजनों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा शोक और हैरानी है।


पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अज्ञात कारणों के पीछे किसी व्यक्तिगत विवाद या मानसिक तनाव की आशंका भी जताई जा रही है, जिसकी पुलिस हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)