उमरिया, तपस गुप्ता। उमरिया जिले के पाली कस्बे से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े दो महिलाओं ने ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान से लाखों का सोना पार कर दिया। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पाली के प्रकाश चौक स्थित श्रृंगार ज्वेलर्स में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुईं।
महिलाओं ने सामान्य ग्राहक की तरह जेवर देखने की बात कही और दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा।


इसी दौरान उन्होंने बड़ी ही चालाकी से करीब 36 ग्राम सोने के जेवर, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है, पार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं बेहद शातिर तरीके से अपना नाम-पता बताकर अगले दिन फिर आने का झांसा देकर वहां से निकल गईं।कुछ देर बाद जब दुकानदार को चोरी का एहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


एसडीओपी शिवचरण बोहित

यहां पुलिस अधिकारी का घटना और नुकसान को लेकर बयान

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब दिनदहाड़े दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?