Monday, January 19, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशनई दिल्ली4 दिन में 9 राज्यों में मौसम और बिगड़ने की आशंका

4 दिन में 9 राज्यों में मौसम और बिगड़ने की आशंका

Post Media
News Logo
Peptech Time
19 जनवरी 2026, 07:24 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण पारा लगातार माइनस में बना हुआ है। रविवार को सोनमर्ग घाटी का तापमान -8.9°C, श्रीनगर का -4.7°C, शोपियां का -6.7°C और पहलगाम में -6°C रहा।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फ का सफेद कंबल – मंडी में 3.9°C और ऊना में 2.7°C दर्ज किया गया।

उत्तर के मैदानी राज्यों में पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा और यूपी में सर्दी का जबरदस्त असर है। इन इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। पंजाब के हलवारा में सुबह से विजिबिलिटी जीरो रही।

पंजाब में घना कोहरा – सड़कों पर शून्य दृश्यता

वहीं, यूपी में अचानक मौसम पलट गया। लखनऊ-बाराबंकी समेत कई शहरों में सोमवार सुबह बारिश हुई, जबकि अलीगढ़ में ओले गिरे।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इससे 23 जनवरी से 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम और बिगड़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तापमान में तेज गिरावट, पाला पड़ने और कोल्डवेव की स्थिति बन सकती है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)