Wednesday, February 11, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनाअमरपाटन में आधार अपडेट के नाम पर ठगी तीन महिलाओं के खातों से हजारों रुपये पार, थाने में शिकायत

अमरपाटन में आधार अपडेट के नाम पर ठगी तीन महिलाओं के खातों से हजारों रुपये पार, थाने में शिकायत

Post Media
News Logo
Peptech Time
11 फ़रवरी 2026, 01:03 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अमरपाटन,नरेंद्र । अमरपाटन थाना क्षेत्र में आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ग्रामीण क्षेत्र की दो युवतियों और एक महिला के बैंक खातों से फिंगरप्रिंट के जरिए हजारों रुपये निकाल लिए गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत अमरपाटन थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, तीनों पीड़िताएं अमरपाटन के रामनगर रोड स्थित एक विकास एमपी ऑनलाइन एवं सीएससी सेंटर पर आधार कार्ड अपडेट कराने गई थीं। आरोप है कि सेंटर संचालक ने आधार अपडेट के नाम पर उनका डाटा एक सॉफ्टवेयर में सेव कर लिया और रसीद भी दे दी, लेकिन आधार अपडेट नहीं हुआ। कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे।


मोहट ग्राम निवासी पुष्पांजलि पटेल ने बताया कि आधार अपडेट कराने के बाद उनके खाते से अलग-अलग दिनों में करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि वह घर पर ही थीं और उनका मोबाइल भी उनके पास था। इसी तरह शशि सेन के खाते से लगभग 11 हजार रुपये और एक अन्य महिला के खाते से करीब 5 हजार रुपये की राशि निकाली गई। महिला का कहना है कि वह बच्चों के साथ आधार अपडेट कराने गई थी, लेकिन बच्चों का आधार अपडेट नहीं किया गया, सिर्फ उसका आधार अपडेट करने की प्रक्रिया बताकर डाटा लिया गया।


बैंक में पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि खातों से आधार आधारित फिंगरप्रिंट के जरिए राशि निकाली गई है, जबकि पीड़ितों ने स्वयं कोई निकासी नहीं की। आरोप है कि संबंधित ऑनलाइन सेंटर आधार कार्ड बनाने या अपडेट करने के लिए अधिकृत नहीं था, इसके बावजूद डाटा संग्रह किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि डाटा लीक कर बिचौलियों के माध्यम से साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया गया।


फिलहाल तीनों पीड़िताओं ने अमरपाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित सेंटर की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)