Thursday, February 12, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरआवारा कुत्तों का आतंक: बाइक सवार युवक पर हमला, अनियंत्रित होकर गिरा, चेहरे-शरीर पर गंभीर चोटें

आवारा कुत्तों का आतंक: बाइक सवार युवक पर हमला, अनियंत्रित होकर गिरा, चेहरे-शरीर पर गंभीर चोटें

Post Media
News Logo
Peptech Time
12 फ़रवरी 2026, 11:39 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(विनोद मिश्रा)। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है अब इसने एक और सड़क हादसे का रूप ले लिया है। देर रात बसारी क्षेत्र के पास एक बाइक सवार युवक पर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक डिवाइडर के पास गिर पड़ा। इस हादसे में युवक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।


घटना की जानकारी के अनुसार घायल युवक भागीरथ यादव किसी निमंत्रण कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक आवारा कुत्ता उन पर झपट पड़ा। खुद को बचाने की कोशिश में युवक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर जा गिरे। हादसे में चेहरे और शरीर पर गहरी चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल के भतीजे शिवम यादव ने बताया कि हमला इतना तेज और अचानक था कि बचाव का कोई मौका ही नहीं मिला।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि बसारी सहित पूरे क्षेत्र में आवारा कुत्तों और मवेशियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है, जिसके कारण सड़क हादसे और अन्य दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में जानवरों के हमले और काटने के मामलों में काफी वृद्धि हुई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)