Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाएसडीएम अलका इक्का ने खुद संभाली जेसीबी, अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

एसडीएम अलका इक्का ने खुद संभाली जेसीबी, अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Post Media
News Logo
Peptech Time
4 फ़रवरी 2026, 07:30 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा,ज़ीसान अंसारी। मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले में प्रशासनिक सख्ती का एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। पांढुर्णा की एसडीएम अलका इक्का द्वारा स्वयं जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्रवाई से जहां भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन के सख्त रवैये की भी सराहना हो रही है।


प्रशासन को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वरुड मार्ग और अमरावती रोड क्षेत्र में उपजाऊ कृषि भूमि को बिना डायवर्सन और वैधानिक अनुमति के अवैध कॉलोनियों में तब्दील किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि सौसर निवासी प्रदीप नेहारे द्वारा फर्जी लेआउट तैयार कर सड़कें बनवाई गईं और बिजली के खंभे भी खड़े कर दिए गए। बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) की मंजूरी के इन जमीनों को आम लोगों को बेचा जा रहा था।


शिकायतों के बाद जब प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तो कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं एसडीएम अलका इक्का ने खुद जेसीबी की स्टीयरिंग संभालते हुए अवैध बाउंड्री वॉल और सड़कों को ध्वस्त किया। वायरल वीडियो में उनका सख्त और निडर अंदाज साफ तौर पर देखा जा सकता है।


इस दौरान तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और स्वयं ट्रैक्टर चलाकर अवैध निर्माण सामग्री जब्त कर सरकारी वाहन में भरवाई। प्रशासन की इस तत्परता को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।


कार्रवाई के बाद एसडीएम अलका इक्का ने मीडिया से चर्चा में आम जनता से अपील की कि वे अपनी मेहनत की कमाई किसी भी अवैध प्रोजेक्ट में निवेश न करें। प्लॉट या मकान खरीदने से पहले रेरा पंजीयन, डायवर्सन और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य करें।


प्रशासन की यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ा संदेश मानी जा रही है और आम नागरिकों के हितों की सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)