कलेक्ट्रेट परिसर में घुसे प्रदर्शनकारी, न्याय की मांग

Advertisement
दमोह,राजेंद्र तिवारी।दमोह कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार शाम उस समय हंगामा मच गया जब सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुस गए। प्रदर्शनकारी महेंद्र लोधी की अस्थियां लेकर पहुंचे थे और उनकी मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नर्स से विवाद के बाद महेंद्र लोधी ने आत्महत्या कर ली थी।
प्रदर्शन में युवक कांग्रेस नेता दृगपाल लोधी, महेंद्र की पत्नी और परिजन भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर से मिलने की मांग की और उन्हें बाहर बुलाने की कोशिश की।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्ट कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रही। हालांकि प्रदर्शनकारियों को बिल्डिंग के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया गया। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत जारी है।
प्रशासन का कहना है कि मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं और सभी पक्षों से संवाद चल रहा है।
