Thursday, February 12, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशमहाराष्ट्रफर्जी पोस्टल स्टैंप बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

फर्जी पोस्टल स्टैंप बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

Post Media
News Logo
Peptech Time
12 फ़रवरी 2026, 06:45 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। मुंबई की एमआरए मार्ग पुलिस ने भारतीय डाक विभाग के नाम पर नकली पोस्टल स्टैंप तैयार कर उन्हें विभिन्न राज्यों में बेचने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपए मूल्य के फर्जी स्टैंप बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 सितंबर 2025 को मुंबई जीपीओ के डाक निरीक्षक आशुतोष जमादारसिंह कुमार ने एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि बाजार में बड़ी मात्रा में संदिग्ध डाक टिकट चलन में हैं। पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर जीपीओ से जानकारी जुटाई, जिसमें खुलासा हुआ कि गिरोह बड़े पैमाने पर नकली स्टैंप छापकर कूरियर के माध्यम से देशभर में सप्लाई कर रहा था।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों में 7 से 8 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन का पता चला, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क के मुख्य संचालक दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छिपे हुए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर और ठिकाने बदल रहे थे।

मुंबई पुलिस की टीम ने दिल्ली में 14 दिनों तक रहकर मुखबिर से सूचनाएं जुटाईं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कुल 27,84,200 रुपए मूल्य के नकली पोस्टल स्टैंप जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार, इस फर्जीवाड़े से सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा है। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुंबई के राकेश बिंद, बिहार के शमशुद्दीन गफ्फार और शाहिद रजा, दिल्ली के मोहम्मद शहाबुद्दीन शेख और गाजियाबाद के वीरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कैसे फर्जी पोस्टल स्टैंप बनाते थे और किसके माध्यम से बाजार में इसकी सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुंबई पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड भी अभी फरार है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)