Saturday, February 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशपन्नामहाशिवरात्रि पर्व व डीजे संचालन को लेकर गुनौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

महाशिवरात्रि पर्व व डीजे संचालन को लेकर गुनौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

Post Media
News Logo
Peptech Time
11 फ़रवरी 2026, 06:56 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

गुनौर ,जीतेन्द्र रजक। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुनौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने की।



बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, डीजे संचालकों, मंदिर समितियों के सदस्यों एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राओं, रात्रि जागरण, मंदिरों में भीड़ प्रबंधन तथा डीजे संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।



थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। डीजे संचालकों को निर्धारित समय सीमा, ध्वनि मानक एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाया जाए, लेकिन किसी भी प्रकार की अशांति, अत्यधिक ध्वनि या भड़काऊ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि गुनौर नगर में महाशिवरात्रि पर्व आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। बैठक के अंत में थाना प्रभारी ने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)