Thursday, February 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरसागर में नर्स की हत्या ,अस्पताल के बाहर मारी गई गोली, शादी के दबाव को लेकर वारदात की आशंका

सागर में नर्स की हत्या ,अस्पताल के बाहर मारी गई गोली, शादी के दबाव को लेकर वारदात की आशंका

Post Media
News Logo
Peptech Time
5 फ़रवरी 2026, 08:55 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर,पुष्पेंद्र राय। मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शाहगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय नर्स दीपशिखा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर्स दीपशिखा ड्यूटी समाप्त कर जैसे ही अस्पताल परिसर के बाहर पहुंचीं, तभी अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली नर्स की पीठ में लगी। गोली लगते ही दीपशिखा की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।


शादी का दबाव बना रहा था आरोपी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र का रहने वाला है और शाहगढ़ में अपने एक दोस्त के साथ रह रहा था। मृतका दीपशिखा भी बीते करीब दो वर्षों से इसी क्षेत्र में निवास कर रही थी। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नर्स पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के इंकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मिकी और सागर एएसपी डॉ. संजीव उइके ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)