भोपाल (सुबोध त्रिपाठी) | मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार, 09 अप्रैल 2026 को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी इस आदेश के तहत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं-
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (आयुक्त एवं सचिव स्तर)
श्री कृष्ण गोपाल तिवारी (2008): आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग से अब आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, भोपाल ।
श्रीमती शिल्पा गुप्ता (2008): आयुक्त, लोक शिक्षण एवं पदेन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग से अब सचिव, मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग ।
श्री अभिषेक सिंह (2009): सचिव, गृह विभाग से अब आयुक्त, लोक शिक्षण तथा पदेन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग ।
श्री श्रीकांत बनोठ (2009): आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश से अब आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग ।
श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (2010): कलेक्टर, भोपाल से अब सचिव, मुख्यमंत्री तथा आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश (अतिरिक्त प्रभार) ।
कलेक्टर एवं जिला स्तरीय अधिकारी
श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी (2011): कलेक्टर, शिवपुरी से अब अपर सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं अपर सचिव, जल संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) ।
श्रीमती प्रतिभा पाल (2012): कलेक्टर, रीवा से अब कलेक्टर, जिला सागर ।
श्री राजीव रंजन मीना (2012): वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त से अब कलेक्टर, जिला धार ।
श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी (2012): कलेक्टर, बैतूल से अब कलेक्टर, जिला रीवा ।
श्री प्रियंक मिश्रा (2013): कलेक्टर, धार से अब कलेक्टर, जिला भोपाल ।
श्री सोमेश मिश्रा (2013): कलेक्टर, मण्डला से अब कलेक्टर, जिला नर्मदापुरम ।
श्री संदीप जी.आर. (2013): कलेक्टर, सागर से अब वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, इंदौर ।
श्रीमती नेहा मीना (2014): कलेक्टर, झाबुआ से अब कलेक्टर, जिला सिवनी ।
श्री अर्पित वर्मा (2015): कलेक्टर, श्योपुर से अब कलेक्टर, जिला शिवपुरी ।
श्रीमती राखी सहाय (2015): सचिव, म.प्र. लोक सेवा आयोग, इंदौर से अब कलेक्टर, जिला उमरिया ।
सुश्री शीला दाहिमा (2015): उप सचिव, सहकारिता विभाग से अब कलेक्टर, जिला श्योपुर ।
श्रीमती बिदिशा मुखर्जी (2015): उप सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से अब कलेक्टर, जिला मैहर ।
श्री प्रताप नारायण यादव (2016): उप सचिव, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास से अब कलेक्टर, जिला दमोह ।
श्री राहुल नामदेव धोटे (2017): उप सचिव, नर्मदा घाटी विकास एवं जल संसाधन विभाग से अब कलेक्टर, जिला मण्डला ।
डॉ. योगेश तुकाराम भरसट (2017): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत से अब कलेक्टर, जिला झाबुआ ।
डॉ. सौरभ संजय सोनवणे (2017): आयुक्त, नगर निगम रीवा से अब कलेक्टर, जिला बैतूल ।
अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापनाएँ
श्री धरणेन्द्र कुमार जैन (2012): कलेक्टर, उमरिया से अब अपर सचिव, विमानन विभाग ।
सुश्री सोनिया मीना (2013): कलेक्टर, नर्मदापुरम से अब अपर सचिव, वित्त विभाग ।
श्रीमती शीतला पटले (2014): कलेक्टर, सिवनी से अब सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर ।
श्रीमती रानी बाटड (2014): कलेक्टर, मैहर से अब उप सचिव, सहकारिता विभाग ।
श्री सुधीर कुमार कोचर (2014): कलेक्टर, दमोह से अब उप सचिव, मुख्यमंत्री एवं कार्यपालन संचालक, एप्को (EPCO) ।



