Saturday, February 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदेवाससतवास वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने भैंस के पड़े को बनाया शिकार, किसानों में भय

सतवास वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने भैंस के पड़े को बनाया शिकार, किसानों में भय

Post Media
News Logo
Peptech Time
4 फ़रवरी 2026, 07:07 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

देवास, हेमंत गुर्जर। देवास सतवास वन परिक्षेत्र के बाल्या बिट अंतर्गत एक किसान के खेत में तेंदुए द्वारा भैंस के पड़े का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 2 फरवरी की रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी 3 फरवरी की सुबह वन विभाग को दी गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान गोरेलाल के खेत में बने पाड़े में बंधी भैंस को तेंदुए ने निशाना बनाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान तेंदुए के पंजों और खरोंच के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई।


वन परिक्षेत्र अधिकारी रविकांत जैन ने बताया कि घटना स्थल राजस्व क्षेत्र में आता है। पशु चिकित्सक द्वारा मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराया गया है और मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है, ताकि पीड़ित किसान को शासन नियमानुसार सहायता दी जा सके।


क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधियां देखे जाने से किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों का कहना है कि रात के समय खेतों में जाना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने वन विभाग से खेतों के आसपास तार फेंसिंग कराने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)