Thursday, February 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरदिल दहला देने वाली घटना: अस्पताल गेट पर नर्स की गोली मारकर हत्या

दिल दहला देने वाली घटना: अस्पताल गेट पर नर्स की गोली मारकर हत्या

Post Media
News Logo
Peptech Time
5 फ़रवरी 2026, 06:40 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर,पुष्पेन्द्र यादव। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8.30 बजे एक क्रूर हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के मुख्य गेट के ठीक सामने ड्यूटी पर तैनात 25 वर्षीय स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली नर्स की पीठ में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के समय नर्स दीपशिखा ड्यूटी पर थीं और अस्पताल परिसर से बाहर निकलते ही हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से आसपास अफरा-तफरी मच गई, स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


पुलिस के प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतका दीपशिखा चढ़ार मूल रूप से जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र की निवासी थीं और पिछले करीब दो वर्षों से शाहगढ़ में रह रही थीं। हमलावर भी जबलपुर के कटंगी-पाटन क्षेत्र का बताया जा रहा है और वह शाहगढ़ में एक दोस्त के साथ रहता था। दोनों के बीच परिचय था और प्रेम संबंध या शादी को लेकर दबाव की बात सामने आ रही है। नर्स ने आरोपी की शादी की मांग ठुकरा दी थी, जिसके कारण यह वारदात हुई मानी जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान आधिकारिक रूप से नहीं की है और वह फरार है।


मौके पर पहुंचे बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मिकी और सागर एएसपी डॉ. संजीव उइके ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, गवाहों से पूछताछ हो रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)