स्थानांतरण पर निरीक्षक रूपनारायण पटैरिया को भावभीनी विदाई

Advertisement
सटई,तौफ़ीक अहमद। नगर के पुलिस थाना परिसर सटई में आज एक गरिमामय समारोह आयोजित कर निरीक्षक रूपनारायण पटैरिया के गौरिहार स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में थाना स्टाफ, नगर के गणमान्य नागरिकों, परिजनों एवं ग्रामीणजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह की अध्यक्षता चौकी प्रभारी कमला सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में निरीक्षक पटैरिया के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासनप्रियता और सरल व्यवहार के कारण वे सभी के प्रिय रहे। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सदैव ईमानदारी और समर्पण के साथ किया, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने निरीक्षक पटैरिया को फूलमालाओं से सम्मानित किया तथा अंगवस्त्र, कलम, धार्मिक पुस्तकें एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। कई सहकर्मियों ने भावुक होकर उनके साथ बिताए गए क्षणों और मार्गदर्शन को याद किया तथा उनके कार्यकाल को अत्यंत सराहनीय बताया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चौकी प्रभारी पड़रिया कमला सिंह, एसआई तिलक सिंह, एएसआई जितेंद्र पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह, अरविंद रावत, थाना स्टाफ, डायल-112 टीम सहित मिंटू राय, भुजबल जोशी, महेंद्र सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
