Thursday, February 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरनिर्माणाधीन डिवाइडर बना हादसों का कारण, चार लोग घायल

निर्माणाधीन डिवाइडर बना हादसों का कारण, चार लोग घायल

Post Media
News Logo
Peptech Time
5 फ़रवरी 2026, 08:55 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर, राजू दुबे।बकस्वाहा के छतरपुर रोड पर निर्माणाधीन डिवाइडर एक बार फिर सड़क हादसे का कारण बन गया। सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए।


घायलों की पहचान सुरेंद्र लोधी (उम्र 6 वर्ष), दीपेश लोधी (उम्र 5 वर्ष), देवराज लोधी (उम्र 20 वर्ष) एवं मचरा लोधी (उम्र 30 वर्ष), सभी निवासी भड़टोर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर सत्यम असाटी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि छतरपुर रोड पर निर्माणाधीन डिवाइडर के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के साथ ही सुरक्षा संकेतक एवं बैरिकेड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)