Monday, February 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालकेन–बेतवा लिंक परियोजना के नाम पर गरीबों का विस्थापन अन्यायपूर्ण: डॉ. मनोज यादव

केन–बेतवा लिंक परियोजना के नाम पर गरीबों का विस्थापन अन्यायपूर्ण: डॉ. मनोज यादव

Post Media
News Logo
Peptech Time
9 फ़रवरी 2026, 12:10 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल,जीतेन्द्र यादव। समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने केन–बेतवा लिंक परियोजना को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के नाम पर पन्ना और छतरपुर जिलों के हजारों गरीब, मेहनतकश परिवारों को उनकी जमीन, घर और गांव से उजाड़ा जा रहा है, जबकि सरकार उनकी पीड़ा और भविष्य के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है।


डॉ. मनोज यादव ने कहा कि विस्थापित परिवारों को मात्र 12 लाख 50 हजार रुपये का मुआवजा देना गरीबों के साथ मजाक है। महंगाई के इस दौर में इतनी राशि में न तो सम्मानजनक आवास बन सकता है और न ही आजीविका की व्यवस्था हो सकती है। उन्होंने सवाल किया कि जब एक साधारण मकान की लागत ही इससे अधिक है, तो सरकार कैसे उम्मीद करती है कि किसान और मजदूर इतने पैसों में दोबारा जीवन शुरू कर लें?


उन्होंने बताया कि बिजावर विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों परिवार भय और अनिश्चितता में जी रहे हैं। लोगों को यह तक नहीं पता कि उनका घर और जमीन बचेगी या नहीं। कागजों पर विकास के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर गरीबों की जिंदगी तबाह हो रही है।


डॉ. यादव ने किसान आंदोलनों पर दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी जायज मांगें रखने पर किसानों को जेल में डाला जा रहा है। किसान नेता अमित भटनागर और उनके साथियों की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसानों की आवाज उठाना अब अपराध हो गया है?


समाजवादी पार्टी की स्पष्ट मांग है कि सभी विस्थापित परिवारों को महंगाई के अनुरूप न्यायपूर्ण मुआवजा दिया जाए, मौजूदा राशि तत्काल बढ़ाई जाए, आवास-रोजगार सहित स्थायी पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए और किसान नेता अमित भटनागर सहित सभी बंद किसानों को 24 घंटे के भीतर बिना शर्त रिहा किया जाए। मांगें न मानी गईं तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)