Saturday, February 7, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतना500 रुपये बोरी यूरिया बेचने के आरोपों पर जय मां काली ट्रेडर्स पर कसा शिकंजा

500 रुपये बोरी यूरिया बेचने के आरोपों पर जय मां काली ट्रेडर्स पर कसा शिकंजा

Post Media
News Logo
Peptech Time
7 फ़रवरी 2026, 02:15 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना, अंबिका केशरी। गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए यूरिया खाद की भारी मांग के बीच कोठी थाना क्षेत्र स्थित खाद दुकान जय मां काली ट्रेडर्स द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया बेचने का मामला सामने आया है। 269 रुपए प्रति बोरी यूरिया को 500 रुपए में बेचने की बात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कृषि विभाग हरकत में आ गया।


वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन गुरुवार को सोहावल एसएडीओ राजललन बागरी के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम जय मां काली ट्रेडर्स पहुंची। टीम ने मौके पर किसान और व्यापारी दोनों के बयान दर्ज कर पंचनामा तैयार किया, जिसे प्रतिवेदन के रूप में डीडीए के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद संबंधित फर्म पर आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक उपभोक्ता किसान द्वारा यूरिया के दाम पूछने पर दुकानदार निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक दाम पर खाद बेचने की बात स्वीकार करता हुआ दिखाई और सुनाई दे रहा था। वीडियो में 266 रुपए प्रति बोरी की यूरिया खाद को 500 रुपए में बेचने की बात कही जा रही थी। यह वीडियो कोठी स्थित जय मां काली ट्रेडर्स का बताया गया।


शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम पुनः दुकान पर पहुंची, जहां एसएडीओ सोहावल द्वारा किसान और व्यापारी दोनों के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान व्यापारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वीडियो में अधिक दाम पर खाद बेचने की बात कहने वाला व्यक्ति दुकान का नियमित कर्मचारी नहीं है और काम पर जाने के दौरान अस्थायी रूप से दुकान में बैठा था।


वहीं किसान ने भी बयान में कहा कि वह यूरिया नहीं, बल्कि एफएसएस एवं अन्य कीटनाशक और खाद लेने आया था, जिसका रेट बताया जा रहा था। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति विभागीय जांच प्रतिवेदन आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


सहायक संचालक रामसिंह बागरी ने बताया कि इस प्रकरण में एसएडीओ सोहावल द्वारा जांच की जा रही है। जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)