CM तीर्थदर्शन योजना, अयोध्या जा सकेंगे वृद्धजन 27 फरवरी को रवाना होगी ट्रेन

Advertisement
खंडवा। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खंडवा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या तीर्थ यात्रा का लाभ मिलेगा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन 27 फरवरी को रवाना होगी, जो यात्रा पूर्ण कर 2 मार्च को वापस लौटेगी।
यात्रा के लिए इच्छुक वृद्धजन 6 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधित नगरीय निकाय या जनपद पंचायत कार्यालय में जमा किए जाएंगे। आवेदकों को शासकीय चिकित्सालय से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जिसमें यह उल्लेख हो कि वे टीबी, हृदय रोग या श्वास संबंधी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं हैं।
पात्रता की शर्तें
• आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो
• पुरुषों की आयु 60 वर्ष या अधिक
• महिलाओं को आयु में 2 वर्ष की छूट
• आयकर दाता नहीं होना चाहिए
• पूर्व में योजना के अंतर्गत तीर्थ यात्रा न की हो
• शारीरिक व मानसिक रूप से यात्रा के लिए सक्षम हो
आवश्यक दस्तावेज
• समग्र सदस्य आईडी
• आधार कार्ड
• वोटर आईडी
• मोबाइल नंबर
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गलत जानकारी देने या तथ्य छुपाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। साथ ही, योजना के तहत पहले यात्रा कर चुके आवेदकों के आवेदन स्वतः अमान्य माने जाएंगे।
