Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशमैहरआपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर थाने पहुँचा ब्राह्मण समाज, FIR की मांग

आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर थाने पहुँचा ब्राह्मण समाज, FIR की मांग

Post Media
News Logo
Peptech Time
4 फ़रवरी 2026, 12:26 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मैहर, नरेंद्र। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अमरपाटन थाना क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक यूट्यूबर के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।


आवेदन में आरोप लगाया गया है कि यूट्यूबर मनीष पटेल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वैलेंटाइन डे को लेकर ब्राह्मण समाज की लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो पोस्ट किया। इससे पहले भी वह सेना के जवानों की पत्नियों, ब्राह्मण समाज के वैवाहिक कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक विषयों पर कथित रूप से आपत्तिजनक व भड़काऊ सामग्री पोस्ट करता रहा है।


समाज का कहना है कि हर बार विवाद बढ़ने पर माफी मांगकर मामला शांत किया जाता है, लेकिन इसके बाद फिर इसी तरह की सामग्री डाली जाती है। ब्राह्मण समाज ने इसे समाज में तनाव फैलाने का प्रयास बताते हुए संबंधित यूट्यूबर के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)