Thursday, February 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभोपाल में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़

भोपाल में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़

Post Media
News Logo
Peptech Time
4 फ़रवरी 2026, 06:55 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल,जीतेन्द्र यादव। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में स्थित संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रात के समय बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी का सनसनीखेज मामला पकड़ा है। चेकिंग के दौरान एक आरोपी के दो बैगों से कुल 311 जीवित दुर्लभ कछुए (इंडियन टेंट टर्टल) बरामद किए गए।


आरोपी की पहचान अजय सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो पटना-इंदौर एक्सप्रेस के कोच एच-1 में अटेंडर के पद पर कार्यरत था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मात्र ढाई हजार रुपये के लालच में ये कछुए देवास और इंदौर में पार्सल करने के लिए ले जा रहा था। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति उसे यह काम करने के लिए उकसा रहा था और सप्लाई का जिम्मा दे रहा था।


आरपीएफ ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद एसटीएफ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बरामद सभी कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। वर्तमान में एसटीएफ इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।


वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत ये कछुए संरक्षित प्रजाति के हैं और इनकी तस्करी गंभीर अपराध मानी जाती है। आरपीएफ की इस सतर्कता से बड़ी संख्या में दुर्लभ जीवों की तस्करी रुकी है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)