Thursday, February 12, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभोपाल: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का बड़ा बयान - शहर का विकास AI और 3D तकनीक से होगा

भोपाल: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का बड़ा बयान - शहर का विकास AI और 3D तकनीक से होगा

Post Media
News Logo
Peptech Time
12 फ़रवरी 2026, 11:45 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल,जीतेन्द्र यादव। लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री राकेश सिंह ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूरे शहर के विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जाएगा और बिल्डिंग डेवलपमेंट को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


मंत्री ने आगे कहा, "विकास के लिए हमने पूरे शहर को एआई के जरिए निर्माण कराया जाएगा... सभी हमारे विभिन्न विभाग एक साथ मिलकर काम करेंगे। ग्रीन बिल्डिंग को लेकर हम काम कर रहे हैं... 3D बिल्डिंग टेक्नोलॉजी का अपनाया जा रहा है। हमारे इंजीनियर पूरी क्षमता के साथ नवाचार कर रहे हैं। आने वाले समय में गुणवत्ता की दृष्टि से तकनीक की दृष्टि से मध्य प्रदेश में बेहतर स्थिति पर आएंगे।"


कांग्रेस की इस्तीफे की मांग पर पलटवार


कांग्रेस द्वारा इस्तीफे की मांग पर बोलते हुए राकेश सिंह ने कहा, "कांग्रेस सत्ता में नहीं है... वह कैसे कह सकते हैं कि किसको रखना है... किसको नहीं रखना है। यह विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का है, पार्टी का है। उनको सिर्फ विरोध की राजनीति करना है। हमारा एजेंडा सिर्फ डेवलपमेंट का है।"


मऊगंज विधायक लापता होने पर प्रतिक्रिया


मऊगंज के विधायक के लापता होने की खबर पर मंत्री ने कहा, "मुझे बहुत विस्तार से जानकारी नहीं है। पूरी तरीके से सुरक्षित है। मध्य प्रदेश में कानून का राज है, इसलिए किसी भी विधायक को कोई खतरा नहीं है। अगर कहीं कोई कारण होगा, उसकी भी जानकारी मुख्यमंत्री लेंगे। मुख्यमंत्री की तरफ से जानकारी ली गई होगी।"


उज्जैन में विभागीय कार्यों पर


उज्जैन में चल रहे कार्यों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "उज्जैन में सभी विभागों के साथ काम हो रहा है। जो काम हो रहा है, उसमें विभागों की जिम्मेदारी ज्यादा है। हम जिम्मेदारी को पूरा करेंगे, संतुलन के साथ काम करेंगे।"


वंदे मातरम पर बयान


वंदे मातरम को लेकर कुछ आपत्तियों पर मंत्री ने स्पष्ट किया, "हमारे विभाग के लिए भी वंदे मातरम के साथ अपना कार्यक्रम शुरू किया है। यह स्वागत योग्य कदम है। मुस्लिम संपत वर्ग आपत्ति ले रहा है... कोई आपत्ति लेकर इसके आधार पर निर्णय नहीं होगा। मां के सम्मान में गान कर रहे हैं, जिसमें आपको संवैधानिक दर्जा दिया गया है, उसे पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।"


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)