छतीसगढ़। कोरबा में आयोजित दिव्य दरबार और हनुमान कथा के चतुर्थ दिवस के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शक्ति साधना की देवी मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर में उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित भक्तों को एकजुट रहने का संदेश दिया और उन्हें बागेश्वर धाम आने का आमंत्रण भी दिया।
मां सर्वमंगला मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और यह साधना व आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि नवरात्रि के दौरान यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है।

