छतीसगढ़। कोरबा जिले के ढबढब गांव में बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने दौरे के दौरान एक हरिजन परिवार के घर पहुंचकर उनके साथ जमीन पर बैठकर चाय पी और सामाजिक एकता का संदेश दिया। बताया जा रहा है कि कथा के चतुर्थ दिवस की शुरुआत से पहले वे गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में एकता जरूरी है और सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और एकजुट रहने की अपील की।
इस दौरान बागेश्वर सरकार ने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और संवाद के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने भी इस पहल का स्वागत किया।

