छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा स्थित अपने निवास पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बागेश्वर सरकार ने राज्यपाल को भगवान बजरंगबली का चित्र और एक स्मृति पट्टिका भेंट की। साथ ही उन्होंने अपनी लिखित पुस्तक ‘मल्टी टैलेंटेड हनुमान’ भी उपहार स्वरूप प्रदान की।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक धार्मिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर बागेश्वर सरकार ने राज्यपाल को बागेश्वर धाम आने का सादर निमंत्रण भी दिया।

