Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरबड़ामलहरा में एकमात्र CNG पंप पर घटिया गैस का आरोप, टैक्सी चालकों का विरोध

बड़ामलहरा में एकमात्र CNG पंप पर घटिया गैस का आरोप, टैक्सी चालकों का विरोध

Post Media
News Logo
Peptech Time
3 फ़रवरी 2026, 01:00 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बड़ामलहरा, लोकेंद्र सिंह बुंदेला । बड़ामलहरा नगर में स्थित एकमात्र CNG पंप, जो भारत पेट्रोल पंप के साथ संचालित हो रहा है, पर घटिया गुणवत्ता की CNG गैस सप्लाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार दोपहर को इस मुद्दे को लेकर दो दर्जन से अधिक टैक्सी चालकों ने पंप परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन कर रहे टैक्सी चालकों का कहना है कि बड़ामलहरा में सतना से सप्लाई की जा रही CNG की गुणवत्ता बेहद खराब है। इससे वाहनों का माइलेज काफी कम हो रहा है और इंजन व अन्य पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं, जिसका सीधा असर उनकी रोज़ी-रोटी पर पड़ रहा है।


चालकों ने बताया कि आसपास के अन्य शहरों में अदानी गैस की सप्लाई हो रही है, जिसकी गुणवत्ता बेहतर है। हैरानी की बात यह है कि अदानी गैस और बड़ामलहरा में मिलने वाली CNG की कीमत लगभग समान है, इसके बावजूद यहां के वाहन चालकों को घटिया गैस लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।


टैक्सी चालकों ने पंप प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द अदानी गैस की सप्लाई शुरू की जाए, ताकि उन्हें बेहतर गुणवत्ता की CNG मिल सके और वाहनों की कार्यक्षमता बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।


फिलहाल पंप प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में इस मुद्दे को लेकर भारी नाराज़गी देखी जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)