Thursday, February 12, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरसूदखोरों के जाल में फंसे व्यापारी ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

सूदखोरों के जाल में फंसे व्यापारी ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

Post Media
News Logo
Peptech Time
12 फ़रवरी 2026, 11:24 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा। चंदन नगर इलाके में एक व्यापारी ने कर्ज और ऊंची ब्याज की वसूली से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। जहर खाने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उसने तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें ठहराया है। फिलहाल व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


घटना के अनुसार, चंदन नगर निवासी मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद अशरफ ने बुधवार रात जहर खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत मालवा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जहर की जानकारी मिलने पर उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। पुलिस को मोहसिन के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने कड़ाव घाट, बंबई बाजार क्षेत्र के निवासी मुन्ना दूधवाले, अकरम और शकील चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


वीडियो में मोहसिन ने बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान व्यापारिक जरूरतों के लिए उसने आरोपियों से करीब 10 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके एवज में हर महीने 65 हजार रुपये ब्याज वसूला जाता था। उसका दावा है कि वह अब तक लाखों रुपये चुका चुका है, फिर भी उसके मकान की रजिस्ट्री और चेक आरोपियों के पास हैं। इन परेशानियों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।


बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को मोहसिन ने पंढरीनाथ थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था, जिसमें लेन-देन और दस्तावेज रोककर रखने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)