मौजूदा विश्व चैंपियन स्पेन ने गोलकीपर काता कॉल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को यूईएफए महिला नेशंस लीग फाइनल के पहले चरण में जर्मनी को गोलरहित ड्रॉ पर रोके रखा। अब खिताब का फैसला मंगलवार को मैड्रिड में होने वाले दूसरे चरण में होगा।
मैच के दौरान जर्मनी ने गेंद पर नियंत्रण और आक्रामकता दोनों में बढ़त बनाए रखी, जबकि स्पेन ने गहरी रक्षात्मक रणनीति अपनाते हुए मैच को ड्रॉ की दिशा में मोड़ने की कोशिश की। जर्मन खिलाड़ियों ने कई मौकों पर गोल के करीब पहुंचकर भी मौका गंवा दिया।
जर्मनी की स्टार स्ट्राइकर क्लारा ब्यूहल, जिन्हें पहले हाफ में चार साफ मौके मिले, ने ज़ेडडीएफ से कहा, “हमने बेहद साहसी खेल दिखाया। गोल न कर पाने का मलाल है।”
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन टीम का आत्मविश्वास बढ़ाता है और अब वे मैड्रिड में होने वाले निर्णायक मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं।
जर्मन कोच क्रिश्चियन वुक ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने साबित किया कि वे स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ न सिर्फ टिक सकते हैं, बल्कि अपना खेल भी खेल सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कई मौकों के बावजूद गोल न कर पाना निराशाजनक रहा।
मैच से पहले जर्मनी ने स्पेन से यूरो 2025 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने की बात कही थी, लेकिन स्पेन ने उनकी हर कोशिश को नाकाम किया। हालांकि, स्पेन की कोच सोनिया बर्मुडेज़ ने कहा था कि उनकी टीम ड्रॉ के लिए नहीं खेलेगी, पर मैदान पर खेल उनकी बात के उलट दिखाई दिया।
पहले हाफ में फ्रांज़िस्का केट का शॉट रोकने के लिए काता कॉल ने बेहद अहम सेव किया। इसके तुरंत बाद जूल ब्रांड का प्रयास आयरीन पार्डेस ने गोल लाइन पर रोक लिया।
दूसरे हाफ में स्पेन के लिए एस्तेर गोंज़ालेज़ ने 52वें मिनट में पोस्ट पर गेंद मारी, जो उनकी सबसे बड़ी कोशिश रही। वहीं 71वें मिनट में ब्यूहल का शॉट भी पोस्ट से टकरा गया।
अंतिम मिनटों में जर्मनी को जीत का मौका मिला था, जब जूल ब्रांड ने गेंद स्योके नुस्केन तक पहुंचाई, लेकिन काता कॉल ने बाहर आकर खतरा टाल दिया।
अब दोनों टीमों के बीच मंगलवार को मैड्रिड में होने वाला दूसरा चरण खिताब का असली फैसला करेगा।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

फूड फैक्ट : स्नैक्स खरीदने से पहले पलटें पैकेट, सेहत के लिए तीन चीजें चेक करना बेहद जरूरी

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर कमजोर, बारिश से मिली राहत

'संसद में सोते हैं, बाहर बहस की बात करते हैं', राहुल गांधी की चुनौती पर भाजपा का तीखा तंज

6जी तकनीक 2040 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1.24 ट्रिलियन डॉलर का योगदान कर सकती है: उद्योग जगत

पहले चुनाव में गुलाम नबी आजाद को दी पटखनी, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सियासत में लिखी बड़ी इबारत

राहुल गांधी संसद में चर्चा से भाग रहे हैं, हार के बाद नए मुद्दे उठा रहे हैं: भाजपा नेता रोहन गुप्ता

अंडर-19 एशिया कप: शाह फैसल का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 113 रन से रौंदा

भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 34 पदों पर आवेदन शुरू, 15 नवंबर तक मौका

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए सीजेपी नेता, जांच में सहयोग का दिया भरोसा






