Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ारक्तदान से मनाया महिला दिवस: गुजराती समाज की पहल पर 88 रक्तदाताओं ने निभाया सामाजिक सरोकार

रक्तदान से मनाया महिला दिवस: गुजराती समाज की पहल पर 88 रक्तदाताओं ने निभाया सामाजिक सरोकार

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 08:02 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा में गुजराती समाज द्वारा मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई। गुजराती समाज के तत्वावधान में गुजराती युवा मंडल ने जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से गुजराती भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 88 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।


इस दौरान नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला दिवस जैसे विशेष अवसर पर इस तरह के सेवा कार्य समाज में मानवता और जागरूकता का संदेश देते हैं।


रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि इसमें पिता-पुत्री, पति-पत्नी, भाई-बहन और मां-बेटी जैसे पारिवारिक जोड़ों ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। पिता अयोध्या मिनोटों और उनकी पुत्री वैशाली मिनोटों ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पहली बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक पहल की। वहीं मनीष भट्ट, सुयश भट्ट और हितेश शाह सहित कई परिवारों ने भी रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. भाविन शाह, समाज के उपाध्यक्ष केदार शाह, हीना शाह, फाल्गुन शाह, महेश चौहान, पारस शाह और गुंजन मेहता सहित गुजराती समाज के सदस्यों और जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम का विशेष योगदान रहा।


शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। एकत्रित रक्त जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में भर्ती गंभीर मरीजों को चिकित्सकों की सलाह पर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे समाज सेवा की सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)