वाशिंगटन,। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में बुधवार दोपहर नेशनल गार्ड के दो जवानों को गोली मार दी गई। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पहचान 29 वर्षीय अफगान नागरिक के तौर पर हुई है। यह घटना 17वीं स्ट्रीट और एच स्ट्रीट के पास हुई। घटनास्थल व्हाइट हाउस से मात्र दो ब्लॉक दूर है।
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला घात लगाकर किया गया। घायल जवान वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के हैं। एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने कहा कि दोनों की हालत गंभीर है। इससे पहले, वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने कहा था कि दोनों की मौत हो गई है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा कि संदिग्ध की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर हुई है। वह अफगान नागरिक है और 2021 में अमेरिका में आया था।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जिस व्यक्ति ने नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली मारी है,उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। इस घटना के बाद युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति ने राजधानी में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड जवान तैनात करने का फैसला किया है। घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप वेस्ट पाम बीच स्थित अपने गोल्फ कोर्स पर थे। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने बताया व्हाइट हाउस इस दुखद घटना पर नजर रखे हुए है।
सनद रहे, राजधानी में कई माह पहले हजारों नेशनल गार्ड जवानों को तैनात किया गया है। अगस्त में राष्ट्रपति की आपातकालीन घोषणा के बाद स्थानीय पुलिस को संघीय नियंत्रण में लाया गया। आठ राज्यों से नेशनल गार्ड सैनिक बुलाए गए ।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल







