Sunday, March 1, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशउज्जैनइश्क में मिला धोखा तो युवक ने सीने पर दाग ली गोली, उज्जैन की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

इश्क में मिला धोखा तो युवक ने सीने पर दाग ली गोली, उज्जैन की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

Post Media
News Logo
PeptechTime
1 मार्च 2026, 08:36 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के जीजा के घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीने में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी का है।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निखिल आहके के रूप में हुई है, जो सारणी, जिला बैतूल का निवासी था। निखिल का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती दो दिन पहले ही अपने जीजा के घर उज्जैन आई थी, लेकिन किसी कारणवश वह निखिल से बातचीत नहीं कर रही थी।


बताया जा रहा है कि बातचीत बंद होने से निखिल तनाव में आ गया था। इसी वजह से वह करीब 350 किलोमीटर दूर बैतूल से स्कूटी चलाकर उज्जैन पहुंचा। शनिवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच वह बंगाली कॉलोनी में युवती से मिलने पहुंचा और उसकी बहन से कहा कि “तुम्हारी बहन मुझसे बात नहीं कर रही है।”


घर में घुसकर परिजनों को किया बंद
घटना के समय घर में युवती के जीजा विनय गायनी की पत्नी, उनकी साली और एक बच्चा मौजूद थे। निखिल घर में घुसा और विनय की पत्नी व बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह घर के अहाते में चला गया।


जाने को कहा तो मार ली खुद को गोली
विनय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि निखिल लगातार युवती से बात कराने की जिद कर रहा था। युवती ने अपनी बहन से उसे वापस भेजने के लिए कहा। इसी दौरान निखिल कमरे में घुसा और अपने साथ लाई पिस्टल से खुद के सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील और टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी और एक पिस्टल बरामद की है। सीएसपी दीपिका शिंदे के अनुसार पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक के पास हथियार कहां से आया और उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। मामले की जांच जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)