सेविंग कराने गए युवक के साथ दुकान में क्या हुआ

Advertisement
छतरपुर(संदीप यादव)। सटई थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते रगोली में एक दुकान पर सेविंग कराने गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सुबह 10 बजे की है, जब रक्षपाल यादव (26 वर्ष) पिता साहब सिंह यादव, निवासी छापर थाना सटई सेविंग कराने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि चार लोगों राकेश सिंह, संजय यादव, अनुरुद्ध सिंह और जितेंद्र यादव ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
हमलावरों ने रॉड, सरिया और डंडों से रक्षपाल पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को मारपीट का कारण माना जा रहा है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
