नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर एक वीडियो साझा कर दो आतंकवादी को मार गिराने का दावा किया है, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के टॉप लीडर में एक अली लारिजानी भी शामिल हैं।
नेतन्याहू एक्स पोस्ट में कहा है, "मैं यहां इजरायल के रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ स्टाफ, मोसाद के प्रमुख, वायुसेना प्रमुख और हमारे वरिष्ठ कमांडरों के साथ हूं। पिछले 24 घंटों में हमने इस अत्याचार के दो सबसे बड़े आतंकवादी सरगनाओं को मार गिराया है। इसका उद्देश्य ईरान के बहादुर लोगों को अग्नि पर्व (नवरोज) मनाने में सक्षम बनाना है। तो जश्न मनाएं और नवरोज मुबारक हो। हम ऊपर से देख रहे हैं।"
इसके पहले 17 मार्च को बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा था, "मंगलवार सुबह हमने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख अली लारिजानी को खत्म कर दिया। वह समूह जो वास्तव में ईरान को चला रहा है। साथ ही साथ बासिज के कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी को भी कार्रवाई में खत्म कर दिया गया है। ये वही लोग हैं, जो ईरानी शहरों में जनता को आतंकित कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा था कि हम इस शासन को कमजोर कर रहे हैं ताकि ईरानी जनता को इसे हटाने का अवसर मिल सके। यह तुरंत नहीं होगा और आसान भी नहीं होगा, लेकिन अगर हम लगातार प्रयास करेंगे, तो उन्हें अपनी किस्मत खुद तय करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा था कि इस कार्रवाई से हम अपने अमेरिकी दोस्तों की खाड़ी में मदद कर रहे हैं। मैंने इस मामले में राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की। हमारी वायुसेना और नौसेना के बीच, और मेरे तथा राष्ट्रपति ट्रंप और उनके स्टाफ के बीच आपसी सहयोग है। हम अप्रत्यक्ष हमलों के माध्यम से दबाव डालेंगे और सीधे कार्रवाई के माध्यम से भी। अभी और भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी।
नेतन्याहू ने कहा था, ''रणनीतियों के जरिए ही युद्ध जीता जाता है। हम यहां अपनी सारी रणनीतियां नहीं बताएंगे, लेकिन जैसा कि मैंने आपसे कहा, हमारे पास ऐसी बहुत सी रणनीतियां हैं।''
हमने 24 घंटे में लारिजानी समेत दो आतंकवादी सरगनाओं को मार गिराया : बेंजामिन नेतन्याहू

Anubhav Mishra
18 मार्च 2026, 09:30 am IST
Anubhav Mishra18 मार्च 2026, 09:30 am IST
