भोपाल ,जीतेंद्र तिवारी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमोत्सव और नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सूर्योपासना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नववर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में विक्रमोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
सीएम ने सम्राट विक्रमादित्य के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे आज भी करोड़ों लोगों के हृदय में जीवंत हैं और उनके बारे में अन्य देशों में भी साहित्य उपलब्ध है।नव वर्ष की प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं… विक्रमादित्य हमारे गौरव हैं… पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे है मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि गुड़ी पड़वा से गंगा दशमी तक प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन के लिए तीन महीने तक विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

