छतरपुर अशोक नामदेव । बमीठा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एनसीसी कंपनी के तेज रफ्तार डम्पर ने सड़क पर चल रही गौमाता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
जानकारी के अनुसार बमीठा से रनगुवा-भूसोर मार्ग के बीच यह हादसा हुआ, जहां केन-वेतवा लिंक परियोजना में लगे एनसीसी कंपनी के डम्पर ने तेज रफ्तार में गौमाता को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी और डम्पर चालक व कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। चक्का जाम के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर केन-वेतवा लिंक परियोजना के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
"तेज रफ्तार डम्परों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास जारी है।



