इंदौर,रविकांत वर्मा। शहर के ग्रेटर ब्रजेश्वरी कॉलोनी में देर रात हुई भीषण आगजनी की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में पुगलिया परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई और हर कोई स्तब्ध रह गया।


मृतकों का अंतिम संस्कार तिलक नगर मुक्तिधाम में एक साथ किया गया, जहां एक ही परिवार की 8 अर्थियां उठने का मंजर बेहद मार्मिक और हृदयविदारक रहा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से सभी ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।