Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशमैहरलाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से पहले प्रशासन में हलचल, क्या होगा ये भव्य आयोजन?

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से पहले प्रशासन में हलचल, क्या होगा ये भव्य आयोजन?

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 05:07 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मैहर (पुष्पेन्द्र कुशवाहा)। आगामी मैहर मेले को लेकर प्रशासन ने अब फुल स्पीड में तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक में मेले के सफल और सुचारू संचालन को लेकर गहन मंथन हुआ। इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।


बैठक में मैहर कलेक्टर रानी बाटड की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, सीएसपी महेंद्र सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेन्द्र पटेल, मां शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी पवन पांडेय, नगर पालिका सीएमओ, रोपवे मैनेजर अशरफ अली तथा समिति सदस्य सचिन मिश्रा और आलोक अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


अधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि मेले के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सुविधा सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पार्किंग की उचित व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत नेटवर्क, स्वच्छता अभियान और रोपवे के निर्बाध संचालन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को प्राथमिकता दी गई। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी तालमेल बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी श्रद्धालु किसी तरह की असुविधा का शिकार न हो और मेला पूरी तरह से सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)