सतना, अंबिका केशरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शुक्रवार को सतना शहर में एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशों के अनुरूप यह आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-2 के मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 105 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम को लेकर नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार ने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से दहेज प्रथा और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने के साथ ही सामाजिक समरसता और महिला सम्मान को बढ़ावा मिलता है। आयोजन की खास बात यह है कि बारात पारंपरिक अंदाज के साथ आधुनिक स्वरूप में निकाली गई। सभी वर पक्ष के लोग ‘व्यंकटेश लोक’ से तैयार होकर ई-रिक्शा में सवार होकर डीजे के धुन के बीच बारात के रूप में विवाह स्थल तक पहुंचे। इस अनोखी पहल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटे। महापौर सहित शहर के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में विभिन्न धर्मों और समुदायों के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह एवं निकाह की सभी आवश्यक विधियां संपन्न कराई गईं। जिससे यह आयोजन सामाजिक एकता का प्रतीक बना। उल्लेखनीय है कि इस सामूहिक विवाह के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चली थी, जिसके बाद पात्र जोड़ों का चयन किया गया। यह आयोजन न केवल नवदंपतियों के जीवन की नई शुरुआत का साक्षी बना बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया।
मध्य प्रदेशसतनाडीजे की धुन में ई-रिक्शा से निकले दूल्हे, मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन में 105 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
डीजे की धुन में ई-रिक्शा से निकले दूल्हे, मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन में 105 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Saurabh Shukla
1 मई 2026, 07:45 am IST
Saurabh Shukla1 मई 2026, 07:45 am IST
