बागेश्वर धाम में छिपा है वो रहस्यमयी दीक्षा मंत्र... 600 श्रद्धालुओं ने एक साथ लिया बागेश्वर महाराज से आशीर्वाद!

Advertisement
छतरपुर (रोहित पाठक)। बागेश्वर धाम में इन दिनों आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि देखते ही बनता है। दो दिवसीय गुरु दीक्षा समारोह के दौरान कुल 600 श्रद्धालुओं ने बागेश्वर पीठाधीश्वर सन्यासी बाबा यानी बागेश्वर महाराज से दीक्षा मंत्र प्राप्त किया। यह समारोह 8 और 9 मार्च को धूमधाम से आयोजित किया गया, जहां पहले दिन 290 शिष्यों ने महाराज श्री से दीक्षा ली, जबकि दूसरे दिन 310 भक्तों ने यह पवित्र मंत्र ग्रहण कर जीवन को नई दिशा दी।
भारत के कोने-कोने से लेकर विदेशों तक पहुंचे इन श्रद्धालुओं की आंखों में श्रद्धा और मन में भक्ति की लहरें थीं। सभी ने गुरु दीक्षा के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होकर लौटे। यह समारोह न केवल भक्तों के लिए आशीर्वाद का अवसर बना, बल्कि सनातन संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंत मिसाल भी पेश की। बागेश्वर धाम एक बार फिर अपनी दिव्यता और भक्ति की शक्ति से सबको आकर्षित करने में कामयाब रहा।
