भोपाल ,सुबोध त्रिपाठी। आगामी त्योहारों को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी जिलों में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है और अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात करने को कहा गया है। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है, इसलिए सभी की छुट्टियां फिलहाल निरस्त की गई हैं।"
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

