Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरसंत रविदास स्मारक बनेगा समरसता और भक्ति का केंद्र

संत रविदास स्मारक बनेगा समरसता और भक्ति का केंद्र

Post Media
News Logo
Peptech Time
1 फ़रवरी 2026, 01:28 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के गौरवशाली अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बड़तूमा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने 101 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन भव्य संत रविदास स्मारक (स्मारक लोक) का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के अवसर पर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।


मंत्री राकेश सिंह ने स्मारक स्थल पर पहुँचकर सर्वप्रथम संत रविदास जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि संत रविदास स्मारक न केवल बुंदेलखंड बल्कि पूरे देश के लिए समरसता, सामाजिक सौहार्द और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार समाज को समानता और मानवता का संदेश देते हैं, जिसे यह स्मारक जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगा।


निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिंह ने निर्माणाधीन परिसर में विकसित किए जा रहे विभिन्न खंडों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि 101 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने स्मारक तक पहुँचने वाले निर्माणाधीन एप्रोच रोड की समीक्षा करते हुए इसे एक मॉडल मार्ग के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने मंत्री राकेश सिंह को स्मारक निर्माण से जुड़ी स्थानीय अपेक्षाओं और अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मारक के पूर्ण होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और धार्मिक आस्था को नई ऊँचाई प्राप्त होगी।


कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने संत रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)