शंकराचार्य से माफी को तैयार प्रयागराज प्रशासन, अविमुक्तेश्वरानंद ने रखीं 2 शर्तें

Advertisement
वाराणसी। प्रयागराज प्रशासन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से माफी मांगने को तैयार हो गया है। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि लखनऊ के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने वाराणसी पहुंचकर माघ पूर्णिमा पर ससम्मान संगम स्नान कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर शंकराचार्य ने दो शर्तें रखीं—जिम्मेदार अधिकारियों की लिखित माफी और चारों शंकराचार्यों के लिए प्रोटोकॉल स्नान लागू करना।
मौनी अमावस्या पर प्रशासन और शिष्यों के बीच टकराव के बाद शंकराचार्य 28 जनवरी को माघ मेला छोड़कर वाराणसी चले गए थे। बढ़ते संत समाज और राजनीतिक दबाव के बीच सरकार बैकफुट पर आई। अब शासन के अधिकारी शंकराचार्य को लेकर प्रयागराज जाएंगे और माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान कराया जाएगा। पूरे घटनाक्रम और आगे की रणनीति का ऐलान शंकराचार्य 30 जनवरी को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे।
