छतरपुर,जीतेंद्र तिवारी। छतरपुर के आकाशवाणी कैंपस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टूडियो के अंदर एक कबर बिज्जू दिखाई दिया। कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, छतरपुर स्थित आकाशवाणी कैंपस में मौजूद कर्मचारियों ने जैसे ही स्टूडियो के भीतर कबर बिज्जू को देखा, तुरंत इसकी सूचना अन्य स्टाफ को दी। देखते ही देखते पूरे कैंपस में यह खबर फैल गई।
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग और स्नेक सेवक सुनील प्रजापति को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुनील प्रजापति ने सतर्कता और सूझबूझ के साथ कबर बिज्जू का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद कबर बिज्जू को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। (सुनील प्रजापति / कैंपस कर्मचारी)
समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ा हादसा टल गया और वन्यजीव को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

