Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरबस में सीट विवाद पर 10 युवकों ने यात्री को बेरहमी से पीटा, टायर लीवर से किया हमला

बस में सीट विवाद पर 10 युवकों ने यात्री को बेरहमी से पीटा, टायर लीवर से किया हमला

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 08:23 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,विनोद मिश्रा। जिले के बड़ामलहरा बस स्टैंड पर एक मामूली सीट विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। गोल्डन बस से सागर जाने के लिए सवार हुए बड़ामलहरा निवासी राहुल विश्वकर्मा (26) के साथ सीट को लेकर एक यात्री से बहस छिड़ गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।


जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ते ही करीब 10 अज्ञात युवकों ने राहुल पर टूट पड़े। उन्होंने गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडों, लात-घूंसे और बस में उपलब्ध टायर लीवर से युवक के हाथ-पैरों पर बेरहमी से हमला किया। इस हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के दौरान बस चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया, लेकिन एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से थाने के पास पहुंचकर बस के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद बस रुकी और पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए।


घायल राहुल विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कुछ पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दिया। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है और पुलिस उसे दोबारा बयान के लिए बुला रही है। पीड़ित ने मांग की है कि फरार आरोपियों की तलाश की जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)