Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़कछौरा में भंडारे के दौरान भतीजे को मारी गोली, आरोपी चाचा 24 घंटे में गिरफ्तार

कछौरा में भंडारे के दौरान भतीजे को मारी गोली, आरोपी चाचा 24 घंटे में गिरफ्तार

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 09:44 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

पलेरा,सोनू । कछौरा गांव में भंडारे के दौरान भतीजे को देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी चाचा को पलेरा पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देश पर जिले में गंभीर अपराधों के आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को कछौरा गांव में कारसदेव महाराज के यहां भंडारा चल रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के विश्वनाथ पाल (36) पिता हरीदास पाल ने फरियादी के बेटे पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना पलेरा पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गांव कछौरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखा जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय जतारा ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पलेरा उनि. एन.डी. कोंदर, सउनि संतोष तिलगाम, प्रधान आरक्षक बालकिशन श्रीवास, आरक्षक मनमोहन रैदास, रामकिशन अनुरागी, ग्यासी यादव, परशुराम, ललित कुशवाहा, प्रवेन्द्र पटेल, अजय अहिरवार, ज्ञानसिंह सेंगर, अजय राजपूत, रामचन्द्र चतुर्वेदी, कुलदीप चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, रामप्रकाश, सुमित दुबे और गनपत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)