Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाहोली के त्योहार में मातम, दो बाइकों की भीषण टक्कर में 4 युवकों की मौत

होली के त्योहार में मातम, दो बाइकों की भीषण टक्कर में 4 युवकों की मौत

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 05:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। जिले के चौरई क्षेत्र में होली के मौके पर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। सिहोरा-माचागोरा रोड पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों बाइकें तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थीं। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जबकि दूसरी पर दो। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर उछलकर दूर गिर पड़े और बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।


पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह रही। होली के उत्सव के बीच यह दर्दनाक घटना चार परिवारों में सन्नाटा छा गई। मृतकों और घायलों को तत्काल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद जांच शुरू कर दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिवारों को सूचना दी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी बरतें, खासकर त्योहारों के दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)