Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशपन्नागुनौर में गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा

गुनौर में गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 06:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

गुनौर,,जीतेन्द्र रजक। गुनौर नगर में आयोजित भव्य गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में गुनौर विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धर्मसभा में पहुंचकर जैन संतों का आशीर्वाद लिया और विश्व शांति व समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महायज्ञ में आहुति दी।



कार्यक्रम में जैन समाज के श्रद्धालुओं के साथ नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विधायक डॉ. वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने जैन समाज द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गुनौर नगर में इतने बड़े धार्मिक आयोजन से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिली है।


विधायक ने आयोजन समिति और जैन समाज के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व शांति महायज्ञ जैसे आयोजन मानवता के कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)